Director Message

Director Message
Director

जीतेन्द्र कुमार : बिहार की सांस्कृतिक पहचान के संवाहक

बिहार के प्रतिनिधि नर्तक जीतेन्द्र कुमार लोकनृत्य पद्मश्री श्री विश्व बंधु जी से, भरतनाट्यम श्री रामजीवन प्रसाद से तथा उदयशंकर सृजनात्मक नृत्य पद्मविभूषण श्रीमती अमला शंकर जी एवं ममता शंकर जी से विधिवत प्रशिक्षण प्राप्त कर देश भर में अपनी पहचान एक नर्त्तक एवं कोरियोग्राफर के रूप में बना चुके है।

हिरन-हिरनी, बोधिलाभ, झिझिया, तिलोत्तमा,राजनर्तकी कोशा, चित्रांगदा, जट-जटिन, बारहमासा, बिहार दर्पण आदि दर्जनों नृत्य नाटिका के निर्देशक जीतेन्द्र कुमार ने बिहार सरकार के लिए कई गीतों को निर्देशित किया है जिनमें “उठो सहेली” हुनरमंद, आँखों में चाँद खिला, लोकतंत्र का अजातशत्रु, साइकिल गीत, किलकारी गीत, शिक्षा गीत, तथा ‘बिहार गौरव गान’ प्रमुख हैं। बिहार के महत्वपूर्ण आयोजनों में इनकी प्रस्तुति होती रही है।

इनके द्वारा निर्देशित ‘बिहार गौरव गान’ तथा ‘बिहार दर्पण’ को अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हो चुकी है। भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल एवं श्री प्रणव मुखर्जी तत्कालीन राज्यपाल देवानन्द कुवँर, वर्तमान मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के द्वारा ये कार्यक्रम काफी सराहे गये हैं।वर्ष 2008 में मौरिशस के तत्कालीन प्रधानमंत्री के आमंत्रण पर जीतेन्द्र कुमार द्वारा निर्देशित बिहार गौरव गान का प्रदर्शन मौरिशस में भी किया जा चुका है और ये मौरिशस के प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित भी हो चुके है। इन्होंने दिल्ली में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में झरनी, झिझिया, डोमकच एवं सामाचकेवा की प्रस्तुति देकर बिहार की सांस्कृतिक परम्परा को विशिष्ट पहचान दिलायी है। इसके अतिरिक्त ये गीत एवं नाटक प्रभाग, सूचना प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, तथा दूरदर्शन केन्द्र, पटना के आकस्मिक कलाकार भी रह चुके है। इनके द्वारा गोपाल सिंह नेपाली की जन्म शताब्दी के अवसर पर डी.डी. भारती के लिए विशेष रूप से तैयार नृत्य में, नृत्य अभिनय एवं नृत्य निर्देशन भी किया गया है।

संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्कॉलरशिप प्राप्त जीतेन्द्र कुमार संस्कृति मंत्रालय के विभिन्न सांस्कृतिक केन्द्रों के माध्यम से उ०प्र०, म०प्र०, झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, सिक्किम, आसाम आदि राज्यों में आयोजित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी दे चुके है।

लोकनृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बिहार सरकार ने इन्हे अम्बपाली युवा पुरस्कार तथा संगीत नाटक  अकादेमी, नई दिल्ली द्वारा उस्ताद  बिस्मिल्लाह खान युवा सम्मान से सम्मानित किया है।

For more information, call us +91 93048 36246

    This will close in 0 seconds